वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने संभाली अल्मोड़ा जिले की कमान

खबर शेयर करें 👉

-अपराध मुक्त और नशा मुक्त अल्मोड़ा बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

-अपराधियों के प्रति अपनाया जायेगा कड़ा रुख

-जनता की सुविधाओं के लिए हर थाना/चौकी में स्थापित होगा हेल्प डेस्क

अल्मोड़ा। 27 फरवरी को रचिता जुयाल (आईपीएस) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा का पदभार ग्रहण किया। मंगलवार को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में उन्होंने गार्द सलामी ग्रहण की। इसके उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त कार्यालयों/शाखाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय/शाखाओं में नियुक्त कर्मचारीगणों से उनके कार्यो की जानकारी प्राप्त कर कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के साथ सौम्यपूर्ण व्यवहार कर उनकी हरसंभव सहायता करने और कार्यालय/परिसर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार

उन्होंने कार्यालयों का अपग्रेडेशन कर स्मार्ट आँफिस बनाने हेतु सीओ कार्यालय व प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। जिससे कर्मचारीगण अच्छे वातारण में रहकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य कर सकें।

श्रीमती जुयाल वर्ष 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी है। पूर्व में एएसपी अर्बन हरिद्वार, एसपी क्राईम/ट्रैफिक/सिटी जनपद नैनीताल, जनपद बागेश्वर एसपी और उसके पश्चात राज्यपाल उत्तराखण्ड के एडीसी पद पर रह चुकी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती कांड के दो और शातिर गिरफ्तार -तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद

एसएसपी अल्मोड़ा ने जिले की कमान सम्भालने के उपरान्त जनपद के समस्त सीओ, थाना/चौकी एवं शाखा प्रभारियों के साथ मीटिंग आयोजित कर थानों में दर्ज अपराध व लम्बित अपराधों की समीक्षा की। नवनियुक्त एसएसपी ने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण/अनावरण ट्रैफिक व्यवस्था, साईबर अपराध, महिला सुरक्षा व ड्रग्स कन्ट्रोल को अपनी प्राथमिकता बताते हुए गोष्ठी में उपस्थित सभी अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट ने दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि जनता की पुलिस तक पहुंच को सरल व सुगम बनाये जाने हेतु प्रत्येक थाना/चौकी में हेल्प डेस्क की शुरुआत की जायेगी, जिसमें हर समय थाना/चौकी का एक कर्मचारी जनता की शिकायत सुनने के लिए मौजूद रहेगा। साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रुप से अपने कार्यालयों में बैठेंगे, जिससे जनता आसानी से उनसे मिलकर अपनी समस्या को बता सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119