वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी बने एनयूजे-आई के कुमाऊं मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी एनयूजे-आई के कुमाऊं मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट-इंडिया के मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार की सहमति से जोशी को यह दायित्व दिया है। जगदीश जोशी ने 1992 में अल्मोड़ा समाचार साप्ताहिक के संपादन से अपने पत्रकारिता की शुरूआत की। इसके कुछ समय बाद उन्होंने दैनिक जागरण में बतौर संवाददाता करियर शुरू किया। 1994 में प्रतिष्ठित अमर उजाला से नैनीताल में हिन्दुस्तान के ब्यूरोचीफ रहे। अवकाश ग्रहण करने के बाद 2021-22 में अल्मोड़ा में पुनः हिन्दुस्तान के ब्यूरो रहे वर्तमान समय में श्री जोशी अल्मोड़ा से दैनिक आज के बतौर अल्मोड़ा जिला प्रभारी अपनी लेखनी जारी रखे हुए हैं।
जोशी को एनयूजे-आई के मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीयपत्रकारों के साथ ही कई लोगों ने बधाई दी है। इनमें एनयूजे-आई उत्तराखंड के अध्यक्ष संजय तलवार, प्रांतीय मुख्य संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा, प्रदेश संरक्षक कैलाश जोशी, राम चंद्र कनौजिया, तारा चन्द्र गुरुरानी, सुनील दत्त पाण्डे, कृष्ण कुमार गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो गिरीश रंजन तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष आरडी खान, डॉ. नरेश कांडपाल, अवधेश शिवपुरी, हर्षनिधि शर्मा, प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र भारद्वाज, प्रदेश सचिव प्रवीण चौपड़ा, रमेश यादव, अतुल बरतरिया, अरविंद मलिक, एम हसनेन, मनोज लोहनी, गिरीश जोशी, सुनील भारद्वाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ज़फर सैफी, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, मण्डल महामंत्री रविन्द्र पांडे रवि, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, मण्डल महामंत्री निशान्त चौधरी, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, नैनीताल जिलाध्यक्ष डॉ.नवीन जोशी, महामंत्री नवीन पालीवाल आदि शामिल हैं। इधर जोशी के कुमाऊं मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर अल्मोड़ा जनपद के पत्रकारों ने बधाई बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश