उत्तराखंड -पिथौरागढ़ में सनसनी: शादी में कहासुनी बनी खून-खराबा -पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काटा
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नेपाल सीमा से सटे अस्कोट थाना क्षेत्र के द्वालीसेरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जब एक पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात गांव में एक विवाह समारोह चल रहा था, जिसमें भुवन प्रसाद (50) अपनी पत्नी गीता देवी (38) के साथ शामिल हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भुवन प्रसाद ने आपा खो दिया और धारदार कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने गीता देवी का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस खौफनाक वारदात से शादी की खुशियां पलभर में चीख-पुकार और मातम में बदल गईं। शोर-शराबा सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने महिला को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा पाया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
मृतका गीता देवी अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गई हैं, जिनमें से एक बेटा और एक बेटी विवाहित हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार सदमे में है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम