उत्तराखंड -एक ही मंडप में पांच भाइयों की शादी : दुल्हनें बरात लेकर पहुंची दूल्हों के घर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। जनपद के चकराता तहसील क्षेत्र स्थित खरासी गांव में बुधवार को एक ऐसा विवाह समारोह आयोजित हुआ, जिसने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां एक ही परिवार के पांच भाइयों का विवाह एक साथ, एक ही दिन और एक ही मंडप में संपन्न हुआ। यह अनोखा आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


परिवार के पांचों भाई—नरेंद्र, प्रदीप, प्रीतम, अमित और राहुल—का विवाह पारंपरिक जौनसारी रीति-रिवाज जोझोड़े के अनुसार धूमधाम से किया गया। नरेंद्र ने हय्यो निवासी अन्नू, प्रदीप ने जोगियो की निक्की, प्रीतम ने हय्यो की पुनीता, अमित ने गोरछा की निर्मला और राहुल ने जोगियों की आंचल के साथ सात फेरे लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


विवाह समारोह का सबसे आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब जौनसारी परंपरा जोझोड़े के तहत पांचों दुल्हनें स्वयं बारात लेकर दूल्हों के घर पहुंचीं। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।


संयुक्त परिवार द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में पारंपरिक संस्कृति, एकता और आपसी सामंजस्य की झलक साफ दिखाई दी। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और हर ओर खुशी और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन न केवल एक पारिवारिक खुशी का प्रतीक बना, बल्कि जौनसारी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को भी उजागर कर गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119