पेट्रोल पंप पर अराजक तत्वों ने जमकर हंगामा काटा-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर अराजक तत्वों ने जमकर हंगामा काटा। सुरक्षा कर्मी से मारपीट ही नहीं की बल्कि उसके चेहरे पर पेशाब करने का भी प्रयास किया है। युवकों ने पेट्रोल पंप के साथ ही उसे भी जलाने की धमकी दी गई। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची भी, लेकिन हमलावर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। बताया जा रहा है कि आधी रात को हमलावर फिर वहां पर पहुंच गए और सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरिन गोयल का मानपुर पश्चिम ट्रांसपोर्ट नगर में गोयल फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट

रात को निक्की सतवाल नामक युवक अपने साथी के जलती हुई सिगरेट लेकर पेट्रोल पंप पर आकर सिगरेट पीने लगा जिसपर सुरक्षा गार्ड पवन बेलवाल ने सिगरेट पीने से मना किया। कुछ देर बाद दोनों युवक वहां से चले गए। जब लौट कर आए तो उन्होंने सुरक्षा गार्ड से मारपीट कर दी। सुरक्षा कर्मी ने इसकी सूचना टीपी नगर चौकी में दी जिसके बाद वह पुलिस पंप पर आया और मौका मुआयना कर वहां से चला गया। लगभग सवा 12 बजे निक्की सतवाल बाइक पर अपने साथी के साथ पंप पर आ गया और सुरक्षा कर्मी को जान से मारने की नियत से कुर्सी पर बैठे गार्ड पवन पर मोटर साईकिल चढ़ा दी। सरिल गोयल का कहना है कि निक्की शातिर एवं अपराधिक किस्म का व्यक्ति है और अपने साथ अपराधिक व्यक्तियों को साथ में रखता है। पूर्व में भी, निक्की अपराधिक प्रवृति का होने के कारण कई बार जेल जा चुका है। कोतवाली पुलिस ने देर रात्रि सरिल गोयल की तहरीर के आधार पर निक्की और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ आईपीसी की धारा 285, 323, 427, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119