रामलीला के समापन अवसर पर गंगोलीहाट नगर में निकली शोभा यात्रा-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
-भगवान श्री राम के दरबार की झांकी रही दर्शकों की पहली पसंद-
विभिन्न विद्यालयों ने झांकी में प्रतिभाग किया-
कई गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर लिया भाग-
गंगोलीहाट की श्री महाकाली दरबार रामलीला के समापन के अंतिम दिन रविवार को श्री महाकाली दरबार राम लीला कमेटी द्वारा श्री राम दरबार की भव्य झांकी निकाली गई वही झांकी के आगे आगे गंगोलीहाट के कई गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इधर गाइडलाइन स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद इंटर कॉलेज ,रेनेसा पब्लिक स्कूल, रावल गांव ,हाट ,कुजनपुर, नगर क्षेत्र ,सहित कई गांव के लोग हुए झांकी में शामिल ।


झांकी में रामलीला से जुड़े हुए सभी कलाकारों ने अलग-अलग वेशभूषा में श्री राम लीला से जुड़े हुए पात्रों का सजीव अभिनय किया । शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया वही शोभायात्रा दोपहर 2:00 बजे रामलीला मैदान रावल गांव से संपूर्ण गंगोलीहाट नगर में निकली और वापस रामलीला मैदान में ही झांकी का समापन हुआ। इस दौरान शोभा यात्रा को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष व नौजवान तथा बच्चे नगर में उपस्थित रहे ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द
UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार