किराये में रह रहे सिडकुल कर्मी ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में किराये में रह रहे एक सिडकुल कर्मी ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक मूल रूप से पीलीभीत का निवासी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, तड़री थाना गजरौला जिला पीलीभीत निवासी 23 वर्षीय अमन कुमार पुत्र नन्हे लाला सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। वहीं ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर तीन में एक किराये के मकान में रहता था। मकान स्वामी के बेटे आलोक ने बताया कि शनिवार देर शाम अमन काम कर अपने कमरे में लौटा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल --श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण

इस दौरान अमन ने उसे बताया कि रविवार शाम से उसकी नाइट शिफ्ट शुरू हो रही है। रविवार देर शाम जब अमन अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने कॉलोनी के लोगों को बुलाया और रोशनदान के जरिए कमरे में अंदर झांका। कमरे में अमन मफलर के सहारे फांसी के फंदे पर लटका था। इधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि अमन के माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। उनके बड़े भाई और बहन को घटना की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भवाली में कांग्रेस का प्रदर्शन -केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119