सौम्य, सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्तित्व थे कुंवर अभयपाल त्यागी

खबर शेयर करें 👉

सम्भल। क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति एवं प्रगतिशील किसान कुंवर अभय पाल त्यागी जी की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ए.के. रिसोर्ट कुरकावली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुरादाबाद से आये आचार्य जगदीश प्रसाद कोठारी ने जीवन की सच्चाई के बारे में बताया और तीन मिनट का मौन धारण कराकर कुंवर अभयपाल त्यागी की आत्मशान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

पंडित भूदेव शर्मा ने उनके सुपुत्र अमित त्यागी को पगड़ी पहनाकर पूज्य पिताजी द्वारा दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर उनके पारिवारिक सदस्य रिश्तेदार अगम त्यागी, कविता त्यागी, अंशु त्यागी, अनीता त्यागी, मलय त्यागी, अंशुमान त्यागी, प्रदीप त्यागी, डी.के.त्यागी, रि.कर्नल अतुल त्यागी, प्रियांशी त्यागी, दिव्यांशी त्यागी आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने कुंवर अभयपाल त्यागी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी वक्ताओं ने कुंवर अभयपाल त्यागी जी को सौम्य, सरल और मिलनसार स्वभाव वाला महान व
व्यक्तित्व ‌बताया। वक्ताओं ने कहा कि वे आध्यात्मिक विचारों वाले परोपकारी व्यक्ति थे तथा धर्म एवं समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढकर भाग लेते थे। उन्होंने ए.के.रिसोर्ट और रोशन कोल्ड स्टोर में सैकड़ों गरीब लोगों को रोजगार दिया।

श्रद्धांजलि सभा में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, सम्भल के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क, पूर्व सांसद डीपी यादव, तीर्थांकर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद के संचालक सुरेश जैन, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेश सिंघल, सम्भल भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता, सम्भल ब्लाक प्रमुख कुलदीप सिंह चाहल, भाजपा नेता हरेन्दर सिंह रिंकू, पूर्व प्रमुख चौ.नरेन्दर सिंह, शिक्षाविद प्रेमराज त्यागी, आनंद सिंह त्यागी, पूर्व विधायक भारतसिंह यादव, चौ.खिलेंदर सिंह एवं भोले सिंह त्यागी आदि ने कहा कि यद्यपि ‌कुंवर अभयपाल त्यागी शरीर से आज हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनका लोगों के प्रति‌ दया,करुणा
और सेवा का भाव सदैव हम सबको प्रेरणा देता रहेगा। सभा का संचालन अशोक कृष्णम ने किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119