देह व्यापार मामले में महिला को छह माह का कठोर कारावास, चार आरोपी बरी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। वर्ष 2021 के देह व्यापार प्रकरण में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अश्विनी गौड़ की अदालत ने एक महिला को दोषी करार देते हुए छह माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, साक्ष्यों के अभाव में चार अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया।
मामला ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र का है, जहां वर्ष 2021 में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने छापेमारी कर एक युवती को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस ने इस मामले में इंदिरा कॉलोनी निवासी राजा खान उर्फ रौनक, शक्ति विहार वार्ड-17 निवासी कुनाल वर्मा, कृष्णा विहार ट्रांजिट कैंप निवासी संजय उर्फ सुजॉय, श्याम टॉकीज के पास निवासी लक्ष्मी तथा जनपथ रोड महालक्ष्मी इन्क्लेव फेज-2 निवासी रीतिका सरीन उर्फ राधिका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अवैध रूप से कैद करने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


आरोप था कि आरोपियों ने नौकरी दिलाने के बहाने युवती को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के एक कमरे में ले जाकर जबरन अनैतिक कार्य कराया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 नवंबर 2021 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद रीतिका सरीन उर्फ राधिका को युवती को अवैध रूप से कैद करने का दोषी मानते हुए छह माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई। वहीं, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में राधिका समेत चारों आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119