महिला का पीछा करना पड़ा भारी, युवक की चप्पल से पिटाई
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ करना एक युवक को भारी पड़ गया। नशे में धुत युवक द्वारा पीछा किए जाने और अभद्रता करने पर महिला ने बीच बाजार उसकी चप्पल से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि विगत रात युवक महिला का पीछा करते हुए उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने पहले उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक के नहीं मानने पर महिला आक्रोशित हो गई और सार्वजनिक स्थान पर ही उसकी चप्पल से पिटाई कर दी। शोर-शराबा होने पर राहगीर मौके पर जुट गए और कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। इसी दौरान युवक मौके से फरार हो गया।
ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है, लेकिन अभी तक महिला की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि