लालकुआं में 125 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। जनपद नैनीताल में चल रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025 के तहत पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को गश्त और संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान टांडा जंगल स्थित दो किलोमीटर फाटक के सामने से राजकुमार पुत्र मुरारी लाल निवासी निर्मल कॉलोनी वीआईपी गेट, लालकुआं को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे 125 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में शामिल रहे—
उपनिरीक्षक दया किशन सती, कांस्टेबल आनंदपुरी, कांस्टेबल दयाल नाथ और कांस्टेबल कमल बिष्ट।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119