दुःखद खबर–मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा : हल्द्वानी के चार दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

मुरादाबाद/हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।


पुलिस के अनुसार कार रामपुर की ओर से आ रही थी। जैसे ही वाहन मनकरा मोड़ के पास पहुंचा, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल मूंढापांडे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा


सीओ हाईवे राजेश कुमार के मुताबिक हादसे में दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड पालीवाल, नैनीताल, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42) और भुवन भंडारी (37) निवासी हल्द्वानी की मौत हो गई। वहीं कार चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119