तस्कर अल्टो कार में ले जा रहा था 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, पुलिस ने धरा

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देउपा कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास अल्मोड़ा की ओर से आ रही अल्टो कार संख्या- यूके 04टीए-3071 को रोक कर चैक करने पर कार चालक राम सिंह द्वारा 10 पेटी मैकडावेल, 05 पेटी ब्लैन्डर प्राइड, 05 पेटी रॉयल स्टैग अवैध अंग्रेजी शराब व 05 पेटी बियर (कुल 25 पेटिया) परिवहन किया जा रहा था। वाहन से अवैध शराब बरामद होने पर आरोपी राम सिंह को गिरफ्तार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज करते हुए, आरोपी के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में अपर उ.नि. त्रिभुवन सिंह, कानि सुंदर लाल, कानि हरदीप सिंह, कानि विक्रम सिंह रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119