ढाई लाख लीटर क्षमता वाली यह पानी की टंकी ढही, दो महिलाओं की मौत, 12 लोग गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

रविवार शाम एक आवासीय कॉलोनी की टंकी अचानक ढह गयी जिससे कई मकान उसके मलबे की चपेट में आ गये। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गयी और 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

लगभग ढाई लाख लीटर क्षमता वाली यह पानी की टंकी तीन साल पहले ही बनकर तैयार हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मथुरा थाना कोतवाली क्षेत्र में बीएसए डिग्री कॉलेज के पीछे उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा विकसित कॉलोनी कृष्णा विहार की पानी की टंकी रविवार शाम करीब छह बजे सामान्य बूंदाबांदी के बीच अचानक ढह गयी।

उन्होंने बताया कि पानी की टंकी के मलबे की चपेट में आसपास के कई मकान भी आ गए, जिससे उनमें रहने वाले और वहां गली में खेल रहे कुछ बच्चे भी टंकी व मकानों के मलबे की चपेट में आकर दब गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी

स्वास्थ्य विभाग के त्वरित कार्यबल के प्रभारी डॉक्टर भूदेव प्रसाद ने बताया कि इस घटना में घायल दो महिलाओं की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। उनकी पहचान सुंदरी (65) और सरिता (27) के रूप में की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में साइबर ठगों का तांडव -दो लोगों के खातों से उड़ाए 3.65 लाख रुपये

उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल नवाब (35) नामक व्यक्ति की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। शेष 11 घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119