स्नैपचैट के विज्ञापन पर क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से 85 हजार रुपये उड़ाए

खबर शेयर करें 👉

–विज्ञापन के जरिए मोबाइल में डाउनलोड हुआ संदिग्ध ऐप, बाद में फोन होने लगा हैंग और धीमा

हल्द्वानी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर दिखाई दे रहे एक विज्ञापन पर क्लिक करना गौलापार खेड़ा निवासी व्यक्ति को भारी पड़ गया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उनके मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड हुआ। कुछ देर बाद ऐप स्क्रीन से गायब हो गया और मोबाइल में तकनीकी दिक्कतें शुरू हो गईं। इसी दौरान साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से करीब 85 हजार रुपये निकाल लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गंगोलीहाट में दिनदहाड़े गुलदार ने 10 वर्षीय बच्चे को बनाया निवाला -आंगन से उठाकर ले गया

पीड़ित के मुताबिक, वह मोबाइल पर स्नैपचैट चला रहे थे। इसी दौरान स्क्रीन पर एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करते ही मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड हो गया। शुरुआत में ऐप मोबाइल की स्क्रीन पर दिखाई देता रहा, लेकिन कुछ समय बाद अचानक गायब हो गया।

इसके बाद मोबाइल का व्यवहार असामान्य हो गया। फोन बार-बार हैंग होने लगा और सामान्य काम करने में भी काफी समय लगने लगा। कई बार मोबाइल अपने आप बंद भी हो गया। इसी दौरान पीड़ित के बैंक खाते से करीब 85 हजार रुपये की रकम निकल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भूमियाधार में खाई में गिरी दिल्ली के युवकों की स्कॉर्पियो -एक की मौत, दो के फंसे होने की सूचना

खाते से रकम निकलने का पता चलने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस और साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम बैंक खाते में हुए लेनदेन और मोबाइल में डाउनलोड हुए ऐप से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk...दूसरी महिला से संबंध के आरोप में पति ने पत्नी का गला दबाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

फिलहाल जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि स्नैपचैट पर दिखाई दिए विज्ञापन के जरिए डाउनलोड हुआ ऐप किस प्रकार मोबाइल तक पहुंचा और खाते से रकम निकालने के लिए साइबर ठगों ने किस तकनीक का इस्तेमाल किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119