पानी का बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाकर पूर्व सैनिक से 20 हजार की साइबर ठगी
–व्हाट्सएप पर भेजी उत्तराखंड जल संस्थान के नाम की APK फाइल, डाउनलोड करते ही खाते से निकले 19,999 रुपये
हल्द्वानी। पानी का बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने बिठौरिया निवासी पूर्व सैनिक के बैंक खाते से 19,999 रुपये उड़ा लिए। ठगों ने उनके व्हाट्सएप पर उत्तराखंड जल संस्थान के नाम से एक फाइल भेजी और संदेश में चेतावनी दी कि बिल जमा नहीं किया गया तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। पीड़ित के मुताबिक, फाइल डाउनलोड करते ही उनके खाते से रकम कट गई।
जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया निवासी पूर्व सैनिक के व्हाट्सएप पर साइबर ठगों ने उत्तराखंड जल संस्थान के नाम से एक फाइल भेजी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि फाइल APK फॉर्मेट में थी। ठगों ने संदेश के जरिए उन्हें विश्वास दिलाया कि यह पानी के बिल से संबंधित फाइल है।
पूर्व सैनिक ने जैसे ही फाइल डाउनलोड की, कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 19,999 रुपये निकल गए। खाते से रकम कटने का संदेश मोबाइल पर पहुंचने के बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस ठगी में इस्तेमाल की गई फाइल के स्रोत, रकम जिस खाते में स्थानांतरित हुई उसकी जानकारी और आरोपियों तक पहुंचने के लिए डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, अनजान नंबरों से व्हाट्सएप पर आने वाली APK या किसी भी संदिग्ध फाइल को डाउनलोड नहीं करना चाहिए। पानी, बिजली या अन्य सरकारी सेवाओं के बिल से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से ही पुष्टि करना सुरक्षित है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
स्नैपचैट के विज्ञापन पर क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से 85 हजार रुपये उड़ाए
Uk…दूसरी महिला से संबंध के आरोप में पति ने पत्नी का गला दबाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज