एसओजी/सल्ट पुलिस ने 9 किलो गांजे के साथ किया एक को गिरफ्तार-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा एसओजी टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर एसओजी व जनपद पुलिस टीम द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।
21 जुलाई को एसओजी व थाना सल्ट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना सल्ट के नेतृत्व मे चैकिंग के दौरान सल्ट लमखाल बैंड नैल तिराहे के पास 01 युवक के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में कुल 09.053KG गाँजा कीमत- 135795/-रु0 बरामद होने पर युवक को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
SOG प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि पूछताछ करने पर युवक द्वारा बताया गया कि मै गाँजा लेने आज रामनगर से सराईखेत आया था मैने कटपतिया व ईकोखेत से 02 लोगो से बातचीत करके उनसे गाँजा लिया, उनको मैने 9000/-रुपये दिये वो चले गये उनका नाम-पता मै नही जानता हूँ।
गिरफ्तार युवक का नाम
प्रदीप कुमार उम्र करीब-27 वर्ष पुत्र श्री रामपाल निवासी ग्राम ब्यौर कासमाबाद थाना इस्लामनगर तह0 बिसौली जिला बदायूँ उ0प्र0
हाल- मौहल्ला शक्तिनगर रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल
बरामदगी- 09.053 किलोग्राम गांजा।
कीमत- 1,35,795 रुपये पुलिस टीम –
1.थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना सल्ट
2 कानि0 संजू कुमार थाना सल्ट
3- कानि0 मनमोहन सिंह SOG
4-हो0गा0 मनोज शर्मा
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान