सोमेश्वर पुलिस ने बहुचर्चित कैमूना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले का इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
अल्मोड़ा रिपोर्टर
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट के निर्देशन में पुलिस ने फरार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अल्मोड़ा पुलिस ने उत्तराखण्ड राज्य के बहुचर्चिच कैमुना क्रेडिट को – ऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले के सम्बन्ध में थाना सोमेश्वर में पंजीकृत मुकदमा बनाम प्रदीप कुमार अस्थाना आदि में वांछित फरार अभियुक्त जयपाल सिंह पालनी उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र आनन्द सिंह पालनी निवासी ग्राम गागिल पोस्ट पातलीबगढ़ थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा को विवेचनाधिकारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट थाना सोमेश्वर ने कौसानी रोड काटली तिराहे से गिरफ्तार किया गया है ।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा ने गैर जमानती वारण्ट एवं धारा 82 सीआरपीसी की उदघोषणा जारी की गयी थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने 2500 / – का ईनाम घोषित किया गया था।
विवेचनाधिकारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया गया कि फरार अभियुक्त जयपाल सिंह पालनी की अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायू परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा लगातार समीक्षाकी जा रही थी। मामले का निकट पर्यवेक्षण किया जा रहा था, जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आज उक्त फरार ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त जयपाल सिंह पालनी उपरोक्त कैमुना क्रेडिट को – ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में कुमाऊ रीजन में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत था , एवं घटना के बाद से फरार था , जो सोसाईटी की सोमेश्वर शाखा में हुए करीब 56 लाख रुपए के घोटाले में चार अन्य अभियुक्तों के साथ नामजद अभियुक्त था , तथा कैमुना सोसाइटी घोटाले के सम्बन्ध में थाना सोमेश्वर के अलावा कुमाऊ परिक्षेत्र के थाना चौखुटिया , थाना , लोहाघाट, थाना बेरीनाग , थाना कोतवाली बागेश्वर में पंजीकृत कुल 06 अभियोगों में वांछित चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि इस सोसाइटी में हुए घोटाले का मुख्य अभियुक्त प्रदीप कुमार अस्थाना जिसके विरूद्ध उत्तराखण्ड के विभिन्न थानों में कुल 18 अभियोग पंजीकृत हैं एवं सोसाइटी के बागेवर डिविजन के असिस्टैन्ट मैनेजर दीपक राम जिसके विरूद्ध 4 अभियोग पंजीकृत है को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया है जो वर्तमान में जिला कारागार में निरूद्ध हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग