बेटे के ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
काशीपुर। पिता ने अपने बेटे के ससुरालियों पर बेटे के साथ मारपीट कर उसे घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के पच्चावाला निवासी गुरदेव सिंह पुत्र सुरैन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे बलिहार की ससुराल ग्राम भीमनगर में है। कुछ दिन पूर्व उसके बेटे की पत्नी सोनिया नाराज होकर अपने मायके चली गई। जिसके बाद 15 मई को उसका बेटा बलिहार अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया।
जहां उसके साले कृष्णा सहदेव पुत्र गंगा शरण व उसकी सास बीना देवी पत्नी गंगाशरण ने उसके बेटे को जान से मारने की नीयत से सरिया व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जिससे बेटे बलिहार के सिर, हाथ व टांग पर गंभीर छोटें आई हैं। पिता ने उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश