बागेश्वर में खेल विभाग का क्लर्क स्मैक के साथ गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर में खेल विभाग का कनिष्ठ सहायक स्मैक के साथ गिरफ्तार हुआ है। आरोपी बाबू की एक वर्ष पहले मृतक आश्रित में पहली नियुक्ति हुई है। उसके साथ एक स्थानीय युवक भी पकड़ा गया है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह ने मामले का खुलासा किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

उन्होंने बताया कि पुलिस शनिवार को चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन की जांच की गई। पुलिस और एसओजी की टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने पर यूके-02बी-2857 बाइक पर सवार युवकों को रोका। उनसे पूछताछ की गई। बाइक चला रहे 22 वर्षीय संदीप बिष्ट पुत्र स्व. गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि वह नत्थूवाला, देहरादून का रहने वाला है। वह खेल विभाग में कनिष्ठ सहायक है। उसकी नियुक्ति हुए एक वर्ष हुआ है और पिता की मृत्यु के बाद नौकरी मिली थी। जबकि दूसरा युवक 22 वर्षीय सुभाष कनौली पुत्र प्रताप सिंह निवासी कठायतबाड़ा बागेश्वर का रहने वाला है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

दोनों के पास क्रमश: 01.94 और 2.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को न्यायालय के आदेश के बाद आरोपियों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119