आगामी पुलिस भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के सफल आयोजन हेतु एसएसपी ने भर्ती ग्राउण्ड का लिया जायजा-

खबर शेयर करें 👉

शिवेन्द्र गोस्वामी

अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा आगामी 15 मई 2022 से होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा हेतु पुलिस लाईन अल्मोड़ा के मैदान का दौरा कर जायजा लिया। भर्ती ग्राउण्ड में भर्ती के दौरान होने वाली नाप-जोख एवं विभिन्न स्पर्धाओं हेतु स्थान चिन्हित कर रूपरेखा तैयार की गयी। प्रत्येक स्पर्धा परीक्षा पर वीडियो रिकार्डिग एवं फोटो ग्राफी हेतु आवश्यक व्यवस्था का प्रबन्ध एवं भर्ती मैदान की साफ-सफाई एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में भी प्रतिसार निरीक्षक जीतेन्द्र पाठक को निर्देश दिये गये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोबाइल का पासवर्ड भेजकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम -40 कॉल करता रहा दोस्त… कमरे में लटका मिला शव

इसके उपरान्त दौड़ हेतु सिमकनी मैदान से डाइट अल्मोड़ा मैदान तक सड़क का भी जायजा लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा, कमल कुमार पाठक निरीक्षक अभिसूचना ईकाई, उमा शंकर निरीक्षक रेडियो, उ0नि0 जीवन्त सामन्त प्रभारी इन्टरसैप्टर, उ0नि0 हर्ष नेगी सहित अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रुद्रपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पुलिस को देख नवविवाहिता ने दो मंजिला छत से लगाई छलांग -बंधक बनाए जाने का दावा निकला उल्टा
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119