एसएसपी नैनीताल ने की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी -लंबित विवेचना पर फटकार, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर 2025 को कोतवाली हल्द्वानी सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एसएसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नौ पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें सीपीयू प्रभारी जगदीश राम कोहली, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश नगरकोटी, हेड कांस्टेबल जाकिर हुसैन, महिला कांस्टेबल भूमिका थाना, कांस्टेबल मोहम्मद हाशिम, कांस्टेबल रंजीत सिंह और ओपी आनंद सिंह बिष्ट शामिल रहे।

एसएसपी ने विवेचना में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि विवेचना की गुणवत्ता, अभियोग पंजीकरण और त्वरित निस्तारण पुलिस की साख से जुड़ा है। उन्होंने सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा फॉरेंसिक टीम से समन्वय स्थापित कर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

दीपावली पर्व को देखते हुए एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। त्योहारों के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, टप्पेबाजों, जेबकतरों और साइबर अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए गए। दीपावली पर चिन्हित स्थानों के अलावा कहीं भी पटाखों की दुकान लगाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

फायर सर्विस विभाग को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देते हुए एसएसपी ने कहा कि पटाखा बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में अग्निशमन उपकरणों व फायर टेंडर की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

एसएसपी ने जुआ, अवैध शराब, कच्ची शराब व एनडीपीएस पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में साईबर सेल से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई करने तथा ट्रैफिक प्लान को समय से जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। महिलाओं और नाबालिगों के प्रति अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

एसएसपी ने कहा कि ग्राउंड जीरो पर परफॉर्मेंस और डेटा परफॉर्मेंस दोनों मजबूत होने चाहिए। उन्होंने विभिन्न पुलिस पोर्टलों पर डेटा अपडेट और मॉनिटरिंग की समीक्षा की।

गोष्ठी में एसपी क्राइम/यातायात जगदीश चन्द्रा, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल अमित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेंद्र शर्मा सहित सभी थाना, चौकी, शाखा, यातायात व सीपीयू प्रभारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119