लापता छात्राओं के मामले में एसएसपी कार्यालय का घेराव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वनभूलपुरा से लापता हुई दो छात्राओं के मामले में रविवार को परिजनों व सामाजिक संगठन के लोगों ने एसइसपी कार्यालय का घेराव किया। बता दें कि छात्राओं को लापता हुए आज चौथा दिन है। 4 दिन बाद भी पुलिस को छात्राओं और आरोपी किशोर के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश

एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन पर बैठे दोनों छात्रों के परिजन और सामाजिक संगठन के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। यहां तक की पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे तक लगा डाले। परिजनों की मांग है कि एसएसपी खुद उन लोगों से आकर बातचीत करें। साथ ही मामले में हो रही कार्रवाई कहां तक पहुंची इसकी जानकारी दें। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी तो दूर आक्रोशित परिजनों से मिलने के लिए एसपी सिटी या सीओ भी नहीं पहुंचे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119