शराब पिलाकर लड़की से दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में पहुंचाया अस्पताल,-आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा जिले में 19 साल की दलित लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की के घर में जबरन घुसकर उसको शराब पिलाकर उसका रेप किया गया। घटना के बाद आरोपी युवक फरार है। मामला अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में सामने आया है, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
द्वाराहाट थाना क्षेत्र में आरोपी ने पहले युवती को जबरन शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। भाई ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात उसकी बहन परिजनों साथ गांव से तीन किमी दूर जागरण में गई थी। रात 11 बजे वह परिजनों से चार्जर लाने की बात कहकर घर चली आई। रात एक बजे तक वापस न लौटने पर वह बहन को ढूंढते हुए घर पहुंचे तो वहां देखा तो वह बेहोश पड़ी थी। जब तड़के तीन बजे उसे होश आया तो उसने बताया कि आरोपी प्रमोद बिष्ट ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन तबीयत बिगडऩे पर बहन को शनिवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
सीएचसी के डॉ. कमलेश पांडेय ने बताया कि युवती को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जांच में उसको हल्का नशा देने की आशंका है। उसे मेडिकल जांच के लिए रानीखेत भेजा है।
भाई की तहरीर पर मुकदमे की कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। जांच एसआई मोनी टम्टा को सौंपी गई है। -धरम सिंह थाना प्रभारी द्वाराहाट
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग