निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के कार्यालय पर गोलीबारी के मामले में एसएसपी सख्त -पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन गिरफ्तार
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रर्मेंद्र डोभाल द्वारा प्रेस को दिए गए बयानों में स्पष्ट किया गया है कि गुंडई किसी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी, उन्होंने कहा कि
मौजूदा एवं पूर्व विधायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्हें सुरक्षा में दिए गए गनर वापस होंगे, उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
दोनों पक्षों के असलाह धारियों के लाइसेंस निरस्त होंगे, निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के कार्यालय पर गोलीबारी के मामले में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने सख्त कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन को गिरफ्तार करने की बात कही, वहीं विधायक उमेश कुमार को हिरासत में लेने की बात भी कही गई है। साथ ही यह भी बताया कि दोनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने व सकारी सुरक्षा वापिस लेने की कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार