एसएसपी ने साइबर फ्रॉड पर कराई त्वरित कार्यवाही-साइबर ठगी के वापस कराई 57,825-

खबर शेयर करें 👉

‘


शिवेंद्र गोस्वामी

एसएसपी अल्मोड़ा ने लोगों से की साइबर फ्रॉड के झांसे में न आने की अपील–

अल्मोड़ा प्रदीप राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारियों/साईबर सैल को ई- सुरक्षा प्रणाली के तहत साईबर फ्राड से सम्बन्धित मामलों में जागरूकता के साथ साथ प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।


शिकायतकर्ता चन्दन सिंह निवासी ग्राम अमस्यारी पो. गोदी चौखुटिया जनपद अलमोड़ा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाईल फोन पर लुभावने लिंक भेजने पर लिंक में दिये गये मानकों को पूरा करने पर शिकायतकर्ता के ICICI क्रेडिट कार्ड से रु0 57,828 रु निकाल किये गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती

पुलिस उपाधीक्षक साईबर ओशीन जोशी ने शिकायतकर्ता के साईबर ठगी से निकाली गयी सम्पूर्ण धनराशि वापस कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रभारी साईबर सेल सुनील धानिक टीम को निर्देशित किया।

मामले में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर साईबर सेल में नियुक्त आरक्षी मोहन बोरा, रेखा गोस्वामी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैंक खाते की डिटेल प्राप्त कर, तथा सम्बन्धित नोडल अधिकारियों से जरिये ई-मेल, तथा अधिकारियों से वार्ता कर वादी के खाते से धोखे से आहरित उक्त सम्पूर्ण धनराशि रु0 57,825 वादी उपरोक्त के खाते में वापस दिलवाई गयी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत

एसएसपी अल्मोड़ा की आमजनमानस से अपील
साईबर अपराधियों से सर्तकता एवं जानकारी से ही बचा जा सकता है, साईबर अपराधी नये-नये तरीके से जाल बिछाकर लोगों की मेहनत की कमाई से अपनी जेब भर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात


कृपया सावधान रहें एवं अपनी मेहनत की कमाई को अपनी लापरवाही से किसी अंजान व्यक्ति के हवाले ना करें। बैंक खाते से सम्बंधित गोपनीय जानकारी किसी को भी न दें। किसी भी अनजान लिंक/काँल पर विश्वास न करें। यदि आप साईबर ठगी का शिकार होते हैं तो तत्काल हेल्प नंबर 1930 पर डायल करें तथा अपने नजदीकी थाने/ साईबर सेल को सूचित करें। सतर्कता, जानकारी ही बचाव है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119