राज्य के बजट में ‘2025 का उत्तराखंड’ के सपने का समावेश होगा : मुख्यमंत्री
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के बजट में ‘2025 का उत्तराखंड’ के सपने का समावेश होगा। स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन, उद्यान, कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता से शामिल किया जाएगा। पीएम मोदी के 2025 तक उत्तराखंड को देश के शीर्ष राज्यों में शामिल करने के सपने को पूरा करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। हल्द्वानी में एक निजी समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को एक मॉडल राज्य के रूप में विकसित करना है। जिसके लिए सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है।
भाजपा ने गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। गैरसैंण में विधानसभा के साथ ही क्षेत्र के लोगों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही केन्द्र स्तर पर गैरसैंण को रेल की सुविधा से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग