राज्य कैबिनेट में 25 मामलों पर लिया गया फैसला- देखें

खबर शेयर करें 👉

देहरादून- राज्य कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त हो गयी है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी कैबिनेट फैसलों की जानकारी-

अस्पतालों में हर साल बढ़ने वाली रजिस्ट्रेशन फीस को किया गया स्थगित

गेस्ट फैकल्टी को लेकर पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल अधिकृत

पीआरडी कर्मियों के आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री को किया गया अधिकृत

पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे मामले में भी मुख्यमंत्री अधिकृत

विधवा और वृद्धा पेंशन को सरकार ने बढ़ाया, 1200 से किया गया 1400

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल को छुट्टियों में किया गया एडजस्ट

योग प्रशिक्षितो को मिलेगी नियुक्ति, सभी महाविद्यालय और विकासखंड के एक इंटर कॉलेज में 214 पदों पर आउटसोर्स से होगी नियुक्ति

अतिथि शिक्षको में भी महिलाओं को मिलेगा मातृत्व अवकाश

नगर निकायों की सीमा विस्तार में कमर्शियल टैक्स माफी में मुख्यमंत्री को किया गया अधिकृत

नरेंद्रनगर में खुलेगा विधि संस्थान

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में आंशिक संशोधन, अब पैसा राज्य से सीधा लाभार्थी के खाते में होगा ट्रांसफर

पर्यटन विभाग में डीटीडीसी बनाने का निर्णय

श्री बद्रीनाथ धाम में नवनिर्माण को लेकर गठित होगी समिति

केदारनाथ विकास प्राधिकरण में भवन निर्माण को लेकर दी गई सिथिलता

उत्तराखंड विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को मंजूरी

उत्तराखंड न्यायिक सेवा नियमावली में आंशिक संशोधन

उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा सेवा संवर्ग में संशोधित सेवा नियमावली को मंजूरी

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल

हल्द्वानी नगर निगम में जीतपुर नेगी कॉलोनी क्षेत्र भी होगा शामिल

मसूरी में सिवाय होटल के 21.33 मीटर के भवन को मंजूरी, बनेगा हेलीपेड

सुल्तानपुर ग्राम को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी

इन फैसलों पर किया गया मंत्रिमंडल में विचार

टिहरी नगर में बसे लोगों के अतिक्रमण पर अधिकारियों से मांगी गई रिपोर्ट

सितारगंज में बंद पड़ी चीनी मिल जल्द होगी चालू।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119