पथरी घटना : खाना न देने पर की थी पति ने पत्नी की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। पथरी थानाक्षेत्र के गांव बुक्कनपुर में हुई पत्नी की हत्या करने वाले पति को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी मुस्तकीम वारदात के बाद से ही मौके से फरार होकर पुलिस के डर से गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। मृतक महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को गांव बुक्कनपुर निवासी मुस्तकीम ने गृह क्लेश के चलते अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

हत्या के बाद आरोपी गांव के नजदीक गन्ने के खेतों में जाकर छिप गया था। दिन ढलने के बाद आरोपी मुस्तकीम गन्ने के खेतों से बाहर निकाला और रुड़की भागने की फिराख में बुक्कनपुर तिराहे पर पहुचा। वहां एसएसआई लोकपाल परमार, कांस्टेबल मुकेश चौहान व नारायण राणा ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। बीते बुधवार रात को जब पत्नी ने उसे खाना नहीं दिया तो वह गुस्से में पागल हो गया। गुरुवार तड़के उसे गंडासे से पत्नी की हत्या कर दी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119