उत्तराखं… स्वनिधि मेले में स्ट्रीट वेंडरों को मिली योजनाओं की सौगात :मेयर बोले—हर पात्र तक पहुंचे लाभ

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर निगम परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत निकाय स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने की। मेले में स्ट्रीट वेंडरों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-विद्युत पोल में करंट लगने से ग्रामीण की मौत का आरोप -विभाग ने लीकेज से किया इनकार

सिटी मिशन मैनेजर आईपी पंत ने प्रधानमंत्री स्वनिधि पुनर्गठित योजना के तहत मिलने वाले ऋण, डिजिटल लेन-देन, क्रेडिट कार्ड सुविधा तथा सामाजिक सुरक्षा योजना (एसएसएस) के अंतर्गत संचालित भारत सरकार की आठ जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शर्मनाक : ताऊ पर 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन माह की गर्भवती मिली

मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अब पात्र लोगों तक सरलता से पहुंच रहा है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडरों को योजना से जोड़ने पर जोर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 3.6 तीव्रता का भूकंप -हल्के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्ट्रीट वेंडरों एवं उनके परिवार के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेले में सामुदायिक संगठनकर्ताओं, दगड़ू सेना समूह की महिलाओं तथा बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडरों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119