उत्तराखंड…नैनीताल में पर्यटकों पर होटल कर्मचारी का हमला -महिलाओं से अभद्रता, दिल्ली के परिवार में दहशत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में एक होटल में ठहरे दिल्ली के पर्यटकों के साथ होटल कर्मचारी द्वारा कथित मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना के बाद पर्यटकों में दहशत और आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में दो लेखपाल निलंबित -सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी विकल्प शर्मा अपनी पत्नी, भाई और भाभी के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए थे। सभी तल्लीताल जू रोड स्थित नक्षत्र होटल में ठहरे हुए थे। पर्यटकों का आरोप है कि देर रात वे अपने कमरे में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान होटल का एक कर्मचारी नशे की हालत में उनके कमरे के बाहर पहुंचा और अभद्र व्यवहार करने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान

विरोध करने पर आरोपी ने विकल्प शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता किए जाने का आरोप है। घटना से घबराए पर्यटकों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा बंद किया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी होटल कर्मचारी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पर्यटकों की शिकायत के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान दिवस पर आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर लमगड़ा निवासी गोविंद सिंह अधिकारी को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119