जघन्य अपराधों में लापरवाही एवं पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाये जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही : डीजीपी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा और एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा की मौजूदगी में जनपद नैनीताल तथा उधमसिंह नगर के अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों का तत्काल खंडन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जघन्य अपराधों में लापरवाही एवं पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी, साथ ही अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों तथा नाबालिक के गुमशुदगी मामलों में त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करने के लिए हर थाने में सुविधायुक्त एक कक्ष स्थापित किया जाये, जिसमें वे थाने में आकर अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी वर्तमान में एक चुनौती बनकर उभरी है, जिसका मुकाबला करना नितांत आवश्यक है। लोग ठगी का शिकार होकर अपने जीवनभर की कमाई एक झटके में उड़ा रहे है। साईबर ठगी के मामले सामने आने पर साईबर ठगों को गिरफ्तार करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जाये। इसके अलावा डीजीपी ने यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान केंद्रित करते हए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने, ई चालान की कार्यवाही करने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर बैरिकेटिंग लगाने और जन जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस की पहुंच जन-जन तक सुगम बनाने के निर्देश दिये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

कहा कि उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाना हमारा ध्येय है, यदि कोई पुलिस कर्मी नशे के कारोबार में लिप्त पाया गया या नशा कारोबारी को सहयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। यदि आपके आसपास कोई नशे का कारोबार चल रहा हो या कोई अपराध कारित होने की सूचना हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाये रखने में हमें सहयोग करें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात हरबंस सिंह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी, भवाली सुमित पाण्डे, रामनगर भूपेन्द्र सिंह भण्डारी, प्रमोद शाह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन भगवत राणा, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर निहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर मनोज कुमार कत्याल सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119