अन्नजन योजना में धोखाधड़ी पर संस्था के खिलाफ केस दर्ज कराएं : मंडलायुक्त

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनता दरबार में अन्नजन विकास योजना के नाम पर रामनगर में लोगों से धोखाधड़ी कराने वाली संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मामले में एसएसपी को जांच कर दोषी संस्था के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। जनता दरबार में फरियादियों ने पारिवारिक विवाद, निजी भूमि विवाद, राजस्व, आपसी विवाद, सड़क, बिजली, रोजगार, आपदा, पेयजल, भूमि, अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। इस पर कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। कैंप कार्यालय हल्द्वानी में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में रामनगर चिल्किया निवासी कुन्दन सिंह मेहरा ने अवगत कराया कि क्षेत्र में एक संस्था ने अन्नजन विकास योजना के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। इस संस्था की ओर से खोले गए केन्द्रों में सस्ती दरों पर राशन देने के नाम पर लोगों से पैसा जमा कराया गया। लेकिन लोगों को न तो सस्ता राशन दिया गया और न ही उन्हें संस्था ने पैसा वापस किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार

मामले में उन्होंने कमिश्नर से संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आग्रह किया। इस पर कमिश्नर ने एसएसपी को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। जसपुर निवासी अब्दुल रहीम ने सम्पत्ति पर कब्जे का मामला उठाया। इस पर आयुक्त ने तहसीलदार जसपुर को स्थलीय निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिए। सतखोला निवासी बालकृष्ण सुयाल ने जमीन पर कब्जे के साथ ही रास्ता बंद करने की शिकायत की। इस पर आयुक्त ने उपजिलाधिकारी नैनीताल को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119