सीओ रानीखेत करेंगे जगदीश हत्याकांड की जांच : एसएसपी
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। एसएसपी प्रदीप कुमार राय द्वारा प्रेस वार्ता कर अवगत कराया कि दिनांक 01/09/2022 को तहसील भिकियासैंण के राजस्व क्षेत्र के अन्तर्गत घटित घटना में 3 लोगों द्वारा 1 व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी । जिसमें राजस्व पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया तथा रेगुलर पुलिस और राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
मामले की विवेचना राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस में स्थानान्तरित हो गई है, जिसमें सीओ रानीखेत को विवेचनाधिकारी नियुक्त कर मामले में गहनता से जांच करने के निर्देश दिये गये है।
इस निर्देश पर मामले में विवेचनाधिकारी * तिलक राम वर्मा सीओ रानीखेत* द्वारा फॉरेंसिक टीम व पुलिस बल को साथ लेकर तत्काल सेलापानी भिकियासैंण रोड घटनास्थल में जाकर निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार