ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में CE2CT 2026 का सफल समापन -AI और नई तकनीकों पर मंथन

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन CE2CT 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। 2 से 4 जुलाई तक आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नवीन शोध और तकनीकी नवाचारों पर विचार साझा किए।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह (ABV-IIITM, ग्वालियर) ने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में निरंतर सीखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने “Learn, Unlearn and Relearn” की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा केवल रोजगार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रक्रिया बननी चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण के आरोप में बड़ी कार्रवाई : 12 गिरफ्तार, दो मामलों में जांच तेज

विश्वविद्यालय के निदेशक ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और IEEE उत्तर प्रदेश सेक्शन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि CE2CT 2026 ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और भविष्य में CE2CT 2027 को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मोतीनगर निवासी 16 वर्षीय छात्र ने गौला नदी में लगाई छलांग --घर से ड्राइंग का सामान लेने निकला था, SDRF ने बरामद किया शव

सम्मेलन के दौरान बेस्ट पेपर अवार्ड एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा के अनंत सिंह और अंबरमणि झा को प्रदान किया गया। समापन समारोह में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...न्यूजीलैंड में नौकरी का झांसा, छह लाख की ठगी -चंडीगढ़ के दंपति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

सम्मेलन में भारत और विदेशों के अनेक प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों एवं शिक्षाविदों की सहभागिता रही, जिनमें प्रो. वी. के. सारस्वत, प्रो. एस. के. कश्यप, प्रो. एबरहार्ड माल्कोव्स्की (सर्बिया), प्रो. वेस्ना वेलिकोविक (सर्बिया), प्रो. समीना नाज़ (यूके), प्रो. नॉर्मा एलियास (मलेशिया) सहित कई विशेषज्ञ शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119