उत्तराखंड…नशे ने बनाया हैवान! मां से कहासुनी के बाद बेटे ने माथे पर मारी गोली -खुद ही अस्पताल लेकर पहुंचा

खबर शेयर करें 👉


ऋषिकेश। ऋषिकेश में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नशे का आदी एक युवक अपनी ही मां पर इस कदर टूट पड़ा कि कहासुनी के दौरान उसने 12 बोर के तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी खुद ही मां को अस्पताल लेकर पहुंचा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...मोतीनगर से मेहनत की कमाई पर चोरों का डाका -रातोंरात मजदूर की बाइक उड़ा ले गए चोर


पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात पशुलोक विस्थापित कॉलोनी में 32 वर्षीय सुमित गौड़ का अपनी 63 वर्षीय मां उषा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में सुमित ने तमंचे से अपनी मां पर गोली चला दी। गोली उनके माथे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-नर्सिंग स्टाफ बनकर आया युवक, बुजुर्ग की देखभाल के बहाने घर से जेवर और 70 हजार नकदी लेकर फरार


घटना के तुरंत बाद आरोपी सुमित अपनी मां को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, उषा देवी की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-नैनीताल जिले में आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद -जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश


मामले में पीड़िता के बड़े बेटे अमित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुमित गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119