पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
जसपुर। एक विवाहिता ने अपने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न कर, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, जान से मारने का षड्यंत्र रचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेलावाला गांव निवासी पूनम ने कहा कि अनुसूचित जाति जाट सिख महिला है। उसने सामान्य जाति के सुखविंदर सिंह निवासी कल्याणपुर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। जिस समय उसकी कोर्ट मैरिज हुई थी। उसकी ससुराल पक्ष के सभी लोगों को मालूम था। अनुसूचित जाति की है। उसके दो बच्चे हैं शादी के समय उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़ कर दहेज दिया था। उसके पति सुखविंदर सिंह, निवेल सिंह, कश्मीर कौर, केवल सिंह निवासी ग्राम कल्याणपुर, प्रीत कौर निवासी जसपुर ने दहेज की मांग कर दहेज की मांग कर मारपीट करते हैं। गला घोट पर जान से मारने का षड्यंत्र रच रहे थे। 12 जनवरी 2022 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बीते 9 महीने से वह अपने माता-पिता के घर रह रही है। जिससे बच्चे पढ़ाई भी चौपट हो गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल