मधुमक्खियों के हमले में सास-बहु जख्मी

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। मधुमक्खियों ने हमला कर सास-बहु को जख्मी कर दिया। सास को नगर के नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बुधवार की सुबह चकरपुर बंदा निवासी धाना देवी(75) घर के कुछ दूरी पर खेतों में बकरी चरा रही थी। इसी बीच वह धूप से बचने के लिए गोरखा नाले के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठी हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

अचानक पेड़ से मधुमक्खी का छत्ता नीचे गिर गया। मधुमक्खियों ने धाना देवी के ऊपर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर बहु मौके पर पहुंची तो मधुमक्खियों ने उन्हें भी काटकर जख्मी कर दिया। मधु‌मक्खियों के हमले धाना देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने उन्हें नगर के एक नीजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119