विवाहिता से मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा –

खबर शेयर करें 👉


खटीमा। दहेज लोभियों ने मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। भुजिया नम्बर तीन निवासी हर्ष बहादूर की पुत्री निशा चंद का विवाह 7 मई 2017 को वार्ड नम्बर 6 टनकपुर निवासी गोरख चंद के पुत्र अनिल चंद के साथ हुआ था। निशा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार स्कूटी, बैड, सोफा, वाशिंग मशीन, एलईडी, बर्तन, जेवर सहित दो लाख रुपये नगद दिये। शादी के एक सप्ताह बाद ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देते हुए उसको प्रताडि़त करने लगे। ससुराल वालों ने निशा से पांच लाख रुपये मायके से लाने की मांग करने लगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

इस बीच सुसराल वाले रूपये न लाने पर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट भी करने लगे। मारपीट में उसका पति भी अपने परिजनों का साथ देता था। निशा ने कहा कि उसका पति नौकरी के लिए बाहर चला गया तो उसके सुसराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिससे वह मायके में आकर रहने लगी। इधर निशा की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड संख्या छह टनकपुर निवासी पति अनिल चंद, सास कमला देवी, ननद संजू चंद, ननद मीना चंद व जेठ प्रेम चंद के खिलाफ दहेज अधिनियम 498ए, 504 व 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119