UKnews-मधुमक्खियों के झुंड ने रसोइये पर किया हमला -एसटीएच में उपचार के दौरान मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ऊधम सिंह नगर जिले में जंगल के रास्ते घर लौट रहे एक रसोइये पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सुरेश चंद्र आर्य बने नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी, शिक्षकों ने किया स्वागत

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के जगतपुरा वार्ड-1 निवासी 35 वर्षीय गोपाल शादी-पार्टियों में खाना बनाने का काम करते थे। 28 अक्टूबर की दोपहर वह किसी काम से बाजार गए थे। उनके रिश्तेदार विशाल के मुताबिक, घर लौटते समय जंगल के रास्ते में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गोपाल को उपचार के लिए एसटीएच लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक छा गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119