उत्तराखंड…जंगल में मवेशी चराने गई महिला की संदिग्ध मौत –तेंदुए के हमले की आशंका, जांच में जुटा वन विभाग

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिले के कांडा तहसील क्षेत्र के बांजझिरौटी गांव में मंगलवार को जंगल में मवेशी चराने गई एक 48 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने मौके पर तेंदुआ देखे जाने और हमले की आशंका जताई है, हालांकि वन विभाग ने कहा है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब

जानकारी के अनुसार, बांजझिरौटी निवासी कमला देवी (48), पत्नी पूरन राम, मंगलवार को गांव के अन्य लोगों के साथ मवेशियों को चराने जंगल गई थीं। गांव में मवेशियों को जंगल ले जाने की बारी तय होती है और उस दिन कमला देवी अपने पति पूरन राम के साथ जंगल गई थीं। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद महिला के गाल पर गहरे निशान और सिर पर चोटें पाई गईं, जिससे ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान प्रकाश राम मौके पर पहुंचे। इसके बाद थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मटेना-जिनखोला मोटरमार्ग पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो घायल

वन विभाग ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत वन्यजीव के हमले से हुई या किसी अन्य कारण से।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा -बोले- ‘मेरी वजह से भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष कमजोर न हो’

मृतका अपने पीछे पति सहित चार बच्चों का परिवार छोड़ गई हैं। उनका बड़ा पुत्र बबलू कुमार परिवार के साथ बाहर रहता है, दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है, जबकि 23 वर्षीय पुत्र पुष्पेश कुमार अविवाहित है। मृतका का मायका पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के लोहाथल गांव में है। घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119