उत्तराखंड…शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा -मुख्यमंत्री धामी ने धोए कांवड़ियों के चरण

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और सम्मान का अनूठा दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने देशभर से आए शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग तक हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। वहीं अलकनंदा होटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पांच शिवभक्तों का चरण प्रक्षालन कर उनका सम्मान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने शिवभक्तों के बीच पहुंचकर अपने हाथों से भोजन परोसा और उनकी कुशलक्षेम भी जानी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि देवभूमि आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक एक करोड़ से अधिक शिवभक्त गंगाजल लेकर सकुशल अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नई पहचान मिली है। काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, श्रीराम जन्मभूमि, केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ मास्टर प्लान जैसी परियोजनाएं इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में प्रस्तावित गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पांच पुलिसकर्मियों और पांच पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी कर्मयोगियों के प्रति राज्य की कृतज्ञता है, जो यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119