उत्तराखंड…पोती से परेशान वृद्धा ने समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। 75 वर्षीय एक वृद्ध महिला ने अपनी पोती से कथित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में पहुंची महिला ने जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को बताया कि बेटे की मृत्यु के बाद वह पुश्तैनी मकान में अकेली रह रही हैं, लेकिन उनकी पोती उन्हें घर से बेदखल करने का प्रयास कर रही है।

महिला ने बताया कि उनके बड़े बेटे की कोविड काल में मृत्यु हो गई थी, जबकि छोटे बेटे का निधन पिछले वर्ष हुआ। आरोप है कि उनकी पोती गलत संगति और नशे की लत की शिकार है तथा एक पुरुष मित्र के साथ घर में रह रही है। वृद्धा का कहना है कि पोती लगातार उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है और उन्हें पुश्तैनी मकान से बाहर निकालने का दबाव बना रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...घर से निकली थी गोबर फेंकने, वन्यजीव ने बनाया शिकार -सल्ट में 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने महिला सेल प्रभारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मोटाहल्दू के संदीप पांडे को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला महासचिव

समाधान दिवस में कुल 109 शिकायतें प्राप्त हुईं। कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि कुछ प्रकरणों में जांच के आदेश जारी किए गए।

इसी दौरान विधवा भगवान देई ने शिकायत की कि संपत्ति का बराबर बंटवारा होने के बावजूद उनका छोटा पुत्र और बहू बड़े पुत्र के हिस्से की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर और सीओ रायपुर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला --शव भी किया क्षत-विक्षत, गांव में दहशत

वहीं, कांवली रोड निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र और बहू पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए बड़े पुत्र को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने की मांग की। इस मामले में जिलाधिकारी ने सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119