पिथौरागढ़ के एक निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका से छेड़खानी के मामले में मिठाई कारोबारी गिरफ्तार-
पिथौरागढ़। निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने मिठाई कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कारोबारी पर आरोप है कि वह बीते एक साल से युवती का पीछा कर उससे छेड़छाड़ और मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था। युवती के समझाने के बावजूद वह नहीं माना।नगर की एक युवती ने बीते रोज कोतवाली में तहरीर दी।
युवती के मुताबिक जून 2020 के दौरान कुमौड़ क्षेत्र स्थित एक दुकान में काम करने वाले यूपी लखीमपुर निवासी कय्यूम अंसारी पर्ची पर अपना मोबाईल नंबर लिखकर देने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया और दुकान के मालिक से भी इसकी शिकायत की। इसके बाद से आरोपी शिक्षिका का नियमित पीछा करने लगा। कभी आरोपी अभद्र इशारे करता तो कभी छींटाकशी। वर्तमान में आरोपी कुमौड़ क्षेत्र में ही हरिओम स्वीट्स की दुकान संचालित करता है। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी