सोमेश्वर में स्विफ्ट डिजायर ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, चालक गिरफ्तार
सोमेश्वर। थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार को थाने से 200 मीटर आगे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी में जा गिरे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ रेस्क्यू उपकरण लेकर मौके पर पहुंची। घटना में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान शिव सिंह राणा (46 वर्ष), निवासी रैंत, और बलवंत सिंह (60 वर्ष), निवासी रैंत, थाना सोमेश्वर के रूप में हुई है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर भेजा गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि कार चालक त्रिभुवन सिंह, निवासी कौसानी, बागेश्वर शराब के नशे में था। मेडिकल परीक्षण में नशे की पुष्टि होने के बाद उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को सीज कर दिया गया। बताया गया कि घायल बाइक सवार सोमेश्वर से अपने घर रैंत जा रहे थे, जबकि कार रानीखेत रोड की ओर से आ रही थी। घायलों के परिजनों की तहरीर पर शनिवार को त्रिभुवन सिंह के खिलाफ थाना सोमेश्वर में एफआईआर संख्या 13/25, धारा 281/125 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग