उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग को भवन निर्माण को विधायक ने दिए दो लाख- शहीदों को किया नमन-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग अल्मोड़ा के कार्यक्रम में आमंत्रित अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी का पूर्व सैनिकों ने भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।अपने सम्बोधन में विधायक तिवारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में दी हैं उनके निराकरण का वे हरसंभव प्रयास करेंगे।इससे पूर्व विधायक ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।विधायक ने कहा कि सैनिक देश की रीढ़ होते हैं।अपनी जान की परवाह किए बिना सैनिक सीमाओं पर डटे रहते हैं जिस कारण हम अपने परिवारों के साथ अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं।इसके साथ ही विधायक तिवारी ने पूर्व सैनिक लीग के भवन के जीणोद्धार के लिए निधि से दो लाख रूपये देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में संरक्षक अवकाश प्राप्त बिग्रेडियर के०सी०जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवननाथ वर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट,सचिव सुधीर कुमार जोशी, कोषाध्यक्ष नवीन चन्द्र जोशी,उपाध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट,नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, अवनी अवस्थी,पूरन चन्द्र,सी एस बिष्ट,एम एस बिष्ट,जे एन वर्मा,एस के जोशी,आनन्द सिंह,सी एस बिष्ट,रोशन लाल,पी एस ऐरी,एन एस कनवाल, पी सी तिवारी,एच सी जोशी,पूरन चन्द्र, राजेन्द्र सिंह,धनी राम,मनमोहन वर्मा,बसन्त सिंह,राम सिंह जीना,आनंद सिंह,आशीष वर्मा,एच सी सांगा,डी सी तिवारी,दीपक कुमार,आर एस मेहता,सुरेन्द्र सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पूर्व सैनिक की मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा