मां का इलाज करने के बहाने तांत्रिक ने किया युवती का शारीरिक शोषण
मां की बीमारी के इलाज के लिए तांत्रिक के चक्रव्यू फसी युवती के साथ शारीरिक शोषण किया। उसे कमरे में बंद रखा। आरोप लगाया कि जान से मारने की धमकी दी है। नानकमत्ता थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी मां की बीमारी का ईलाज करने पर कोई लाभ नहीं होने पर हवा चक्कर बताया।
युवती की तहरीर के अनुसार चार माह पूर्व उनके घर पर तेजराम मौर्य पुत्र नन्दराम मौर्य निवासी पटबरा थाना बहेड़ी, बरेली आया। उसने तंत्र विद्या से ईलाज का भरोसा दिया। युवती के अनुसार छह सितम्बर को तेजराम ने उसे बहला फुसलाकर किच्छा बुलाया। वहां से वह बरेली ले गया। किराये के मकान में बंधक बनाकर पत्नी की तरह रखा। उसका शारीरिक शोषण किया। 11 सितम्बर को तांत्रिक की अनुपस्थिति में अपने भाई को फोन कर जानकारी दी। भाई के साथ आरोपी के चंगुल से छूटकर आयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई