ताऊ के बेटे ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर लगा पता
देहरादून। 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ताऊ का बेटा डराकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता चार महीने की गर्भवती हो गई। उसकी तबीयत खराब हुई तो प्रकरण का पता लगा। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि शिमला बाईपास रोड निवासी महिला ने तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। हाल में उसकी तबीयत खराब हुई। उल्टियां होने के साथ ही चक्कर आने लगे। डाक्टर को दिखाया तो ठीक नहीं हुई। मां ने अकेले में बैठाकर पूछताछ की। तब उसने बताया कि जून से उसे मासिक धर्म नहीं हुआ है। कहा कि ताऊ का बेटा एक दिन उसे अपने घर के कमरे में ले गया। वहां कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में पीड़िता ने किसी को इस बारे में नहीं बताया। इंस्पेक्टर नेगी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। वह राज मिस्त्री का काम करता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में हरित पहल पर संवाद -200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा