अवैध संबंधों के चलते पड़ोसी ने की थी किशोर की हत्या

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लामाचौड़ क्षेत्र में बंद पड़ी एक स्टील फैक्ट्री में बीते गुरुवार को मृत मिले किशोर की हत्या का गई थी। शनिवार को एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या किशोर के ही पड़ोसी ने अवैध संबंधों का खुलासा होने के डर से की थी। दरअसल, किशोर को इसकी जानकारी हो गई थी। पुलिस ने मीरगंज बरेली निवासी हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते गुरुवार को बंद पड़ी फैक्ट्री के पास जंगल में करीब 150 मीटर अंदर पुलिस को 15 वर्षीय एक किशोर का शव मिला था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : सड़क धंसने से खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत -रामनगर-रानीखेत मार्ग की बदहाली पर उठे सवाल

पुलिस ने शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में किशोर की हत्या होने की बात सामने आई। उसका गला घोंटा गया था। साथ ही उसके सीने पर भी मांस दबने के निशान पाए गए। शक के आधार पर पुलिस ने किशोर के पड़ोसी मूलत: बरेली की मीरगंज तहसील के ग्राम दिमना पऊचा एवं हाल निवासी कमलुआगांजा सत्यवीर से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान सत्यवीर के आठ साल के बेटे ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह उसने किशोर को अपने पिता के साथ जाते हुए देखा था। छानबीन आगे बढ़ी तो सत्यवीर ने बताया कि उसने अपने बेटे से किशोर को बुलवाया था। इसके बाद जंगली मुर्गी पकड़ने के बहाने बंद पड़ी फैक्ट्री के पास के जंगल में उसे ले गया। यहां उसने किशोर के सीने पर बैठकर गला घोंट दिया। मुखानी एसओ पंकज जोशी ने ने बताया कि किशोर के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। हत्या का खुलासा करने वाली टीम में एसओ मुखानी पंकज जोशी, आरटीओ चौकी प्रभारी बलवंत सिंह कम्बोज, एसआई प्रकाश आर्या, सिपाही सुनील आगरी, रविंद्र खाती, बलवंत सिंह और जगदीश राठौर शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा -बोले- ‘मेरी वजह से भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष कमजोर न हो’
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119