दिल्ली-पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ -चार संदिग्ध गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े कथित आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली और पंजाब से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खुफिया और तकनीकी जानकारी के आधार पर एसीपी विवेक कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर सतीश राणा और इंस्पेक्टर अशोक की टीम ने कार्रवाई की। मामले में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिल्ली और पंजाब में एक साथ छापेमारी की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सहारनपुर में बंद कमरे से युवक-युवती के शव मिले, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

कार्रवाई के दौरान पंजाब के अमृतसर से शुभदीप सिंह उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक विदेशी सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, पांच कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों व मादक पदार्थों की खेप प्राप्त करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कड़ी कार्रवाई -सूचना देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार इनाम

शुभदीप की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो सहयोगियों गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि और साजन सिंह उर्फ हनी को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए।

जांच के दौरान चौथे आरोपी गगनप्रीत को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उसके मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। आरोप है कि वह दिल्ली में पुलिस थानों, पुलिस पिकेटों और प्रमुख धार्मिक स्थलों की रेकी कर उनकी वीडियो पाकिस्तान भेज रहा था। उसे राजधानी में किसी स्थान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने का भी कथित टास्क दिया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में मानसून की आधिकारिक एंट्री -कई राज्यों में झमाझम बारिश

फिलहाल स्पेशल सेल पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि इस मॉड्यूल से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा इसका नेटवर्क देश के अन्य राज्यों तक फैला था या नहीं। पुलिस ने फिलहाल जांच जारी होने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119